डेस्क :
प्रयागराज में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने अभियुक्त जावेद अहमद उर्फ़ जावेद पंप को हिंसा का "मास्टरमाइंड" बताया था। जिसके बाद आज जावेद के घर अवैध पर निर्माण पर बुलडोज़र चलाया गया था। इससे पहले प्रशासन ने नोटिस जारी कर 11 बजे तक घर खाली करने को कहा था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद AIMIM के अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी ने प्रयागराज हिंसा के मामले में अभियुक्त जावेद पंप के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई के बाद उनकी बेटी आफरिन फातिमा के समर्थन में बयान जारी किया है।

ओवैसी ने किया ट्वीट कहा -मुसलमानों का मुखर होना अपराध
ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा कि मुस्लिम महिलाओं से मोदी योगी की सहानुभूति का क्या हुआ? मैं पूरी तरह से आफरिन फातिमा और उनके परिवार के साथ हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि पांच लोगों की हत्या के आरोपी टेनी के बेटे ने भले ही उनकी बेल खारिज दी हो लेकिन उनका मकान सुरक्षित है। इसके अलावा यति और उनके साथ खुलेआम घूम रहे हैं। जो पुलिसवाले हिरासत में लोगों को प्रताड़ित करते हैं उन्हें तारीफ मिलती है। लेकिन मुसलमानों का मुखर होना अपराध है।

आज नोटिस के बाद की गई कार्रवाई
प्रयागराज हिंसा के अभियुक्त जावेद पंप के घर को रविवार को बुलडोजर से तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसके बाद ओवैसी और अखिलेश ने इसके खिलाफ ट्वीट किए। जावेद की बेटी आफरीन फातिमा को ओवैसी ने अपने ट्वीट में टैग कर उनके और परिवार के लिए समर्थन जताया।
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">In solidarity with <a href="https://twitter.com/AfreenFatima136?ref_src=twsrc%5Etfw">@AfreenFatima136</a> & her family. Teni’s son is accused of killing 5 people. SC has cancelled his bail. But his house is safe. Yati & his accomplices are roaming freely. Cops carrying out custodial torture receive laurels but being a vocal Muslim is a crime 1/2</p>— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) <a href="https://twitter.com/asadowaisi/status/1535925798246330373?ref_src=twsrc%5Etfw">June 12, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>