logo

राष्ट्रपति चुनाव  : आम आदमी पार्टी ने कहा-हम द्रौपदी मुर्मू का करते हैं सम्मान, लेकिन वोट यशवंत सिन्हा को देंगे

sanjay_kejriwaal.jpg

डेस्क:
आगामी राष्ट्रपति चुनाव(Presidential election) के लिए आम आदमी पार्टी(Aam adami party) ने घोषणा कर दी है कि वो राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगा। आप सांसद संजय सिंह(Sanjay singh) ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा को समर्थन देगी। हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन हम यशवंत सिन्हा के लिए वोट करेंगे।

विपक्ष के उम्मीदवार है यशवंत सिन्हा 
 यशवंत सिन्हा को विपक्षी पार्टियों ने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पूर्व अधिकारी यशवंत सिन्हा झारखंड की हजारीबाग सीट से बीजेपी के लोकसभा सांसद रह चुके हैं और केंद्र सरकार के मंत्री भी। वे लंबे वक्त तक बीजेपी के नेता रहे, लेकिन हाल के वर्षो में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ लगातार मुखर होते चले गए और अंततः बीजेपी से अलग रह पकड़ ली। 

NDA के उम्मीदवार के ऐलान के विपक्ष की दुविधा 
बीजेपी के द्वारा NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाने के बाद विपक्ष में दुविधा की स्थिति बन गई है क्योंकि अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीतती हैं तो भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं। विपक्षी पार्टियों ने पहले ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी थी। ममता बनर्जी ने बाद में कहा कि अगर वह NDA की उम्मीदवारी को लेकर पहले से जानतीं तो स्थिति बिल्कुल अलग होती।वहीं, झारखंड में सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी के समर्थन का एलान किया है। जबकि झारखंड में जेएमएम कांग्रेस के साथ सरकार चला रही है। वही यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले ओम प्रकाश राजभर ने भी शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन करने का ऐलान किया है।

राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को, 21 जुलाई को मतगणना
भारत के 15 वें राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा। 21 जुलाई को परिणाम घोषित किये जायेंगे। भारत के राष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्ताधारी एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को को उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला और आदिवासी राज्यपाल भी रह चुकी है।