डेस्क:
राजस्थान के उदयपुर में जिस प्रकार नुपूर शर्मा के समर्थन में पोस्ट शेयर करने पर कन्हैयालाल नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, ठीक उसी प्रकार महाराष्ट्र के अमरावती में भी एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। अमरावती में मृतक की पहचान मेडिकल स्टोर संचालक उमेश कोल्हे के रूप में की गई है। वारदात 21 जून की है लेकिन मामला अब प्रकाश में आया है। अमरावती पुलिस ने उमेश कोल्हे हत्याकांड मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छानबीन जारी है।

अमरावती से कुछ छह लोगों की गिरफ्तारी
अमरावती के डीसीपी विक्रम साली ने बताया कि उमेश कोल्हे हत्याकांड मामले में अमरावती से अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान ये पता चला है कि उमेश कोल्हे ने नुपूर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया था। इस हत्याकांड के पीछे का कारण वही सोशल मीडिया पोस्ट था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।
#WATCH Umesh Kolhe murder case | A total of six accused have been arrested so far from Amravati. During the investigation, we found that Umesh Kolhe had posted on social media in support of Nupur Sharma and this incident took place because of that post: Vikram Sali, DCP Amravati pic.twitter.com/0XRnfWjWXS
— ANI (@ANI) July 2, 2022
21 जून की रात को हुआ था जानलेवा हमला
उमेश कोल्हे हत्याकांड को लेकर उनके भाई महेश कोल्हे ने बताया कि 21 जून की रात को जब मेरा भाई दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला किया। उस पर चाकू से वार किया गया। महेश कोल्हे ने बताया कि सूचना मिलने पर मैं जब तक वहां पहुंचा, मेरे भाई की मौत हो चुकी थी। महेश कोल्हे ने कहा कि हमें तब उसकी हत्या का कारण नहीं पता चला। उसने हमें किसी धमकी के बारे में भी नहीं बताया था। हां, उसने व्हाट्सएप ग्रुप में जरूर नुपूर शर्मा से जुड़े कुछ मैसेज फॉरवर्ड किए थे लेकिन व्यक्तिगत रूप से किसी को कुछ नहीं भेजा था। उसे मार डाला।
On June 21 night, while my brother was enroute to his home after shutting his shop, some people attacked him & he was stabbed with a knife. When I reached there, he was already dead: Mahesh Kolhe, brother of Umesh Kolhe who was murdered in Amravati, Maharashtra pic.twitter.com/cNISdFqGGr
— ANI (@ANI) July 2, 2022
समाचार पत्रों ने भ्रमित करने वाला खबर छापा
महेश कोल्हे का कहना है कि मेरे भाई ने कुछ व्हाट्सएप ग्रुप में नुपूर शर्मा से जुड़ा मैसेज भेजा था लेकिन हम ये नहीं समझ पा रहे हैं कि दो-चार फॉरवर्ड किए गये मैसेज की वजह से उसे क्यों मारा गया। उसने तो किसी को व्यक्तिगत रूप से ये नहीं भेजा था। महेश कोल्हे ने बताया कि हमें बताया गया है कि आरंभिक जांच के आधार पर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, शुरुआत में कुछ समाचार पत्रों ने बिना उचित जांच के प्रकाशित करना शुरू कर दिया कि वो लूट या डकैती के दौरान मारा गया।