तेलांगना:
100 साल पुराना पेड़ पहले मशीनों की सहायता से उखाड़ा गया। फिर इस पेड़ को बड़ी सी गाड़ी में डालकर कहीं और लगा दिया गया। मामला तेलांगना का है। गौरतलब है कि ये काम ग्रीन इंडिया चैलेंज के तहत किया गया। ग्रीन इंडिया चैलेंज के तहत, जब कोई निर्माण कार्य किया जाता है तो वहां मौजूद पेड़ों को काटने की बजाय ट्रांसफर कर दिया जाता है।

महबूबनगर जिला प्रशासन ने दिया अंजाम
गौरतलब है कि तेलांगना के महबूबनगर जिले में रोड और बिल्डिंग गेस्ट हाउस के बीच 100 साल पुराना पेड़ खड़ा था। यहां एक निर्माण कार्य किया जाना था लेकिन 100 साल पुराने इस पेड़ की वजह से काम शुरू नहीं हो पा रहा था। ऐसे में महबूबनगर जिला प्रशासन ने रोड और बिल्डिंग गेस्ट हाउस से 100 साल पुराने 4 पेड़ों को केसीआर अर्बन इको पार्क में ट्रांसफर कर दिया।
Telangana | Under the Green India challenge, the Mahabubnagar district administration translocated four 100-year-old trees from Roads and Buildings Guest House to KCR Urban Eco Park. pic.twitter.com/Cw2pxiFI6y
— ANI (@ANI) April 17, 2022
बिल्डिगों को भी किया गया है स्थानांतरित
बता दें कि पहले भी कई बार ऐसा किया गया है। पेड़ों को जड़ से उखाड़कर कहीं अन्यत्र ट्रांसफर किया गया है। यही नहीं, बड़े-बड़े मकानों को भी इस प्रकार से ट्रांसफर किया जाता है। देश के कई हिस्सों में विशाल मंदिरों को इसी प्रकार मशीनों की सहायता से स्थानांतरित किया गया है।