logo

“एक दिन सत्ता में आयेगी TVK पार्टी, विजय बनेंगे CM”, भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिष बने मुख्यमंत्री के OSD

C_VIJAY.jpg

द फॉलोअप डेस्क  

एक साल पहले TVK पार्टी के सत्ता में आने की भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी रिकी राधान पंडित को सीएम सी जोसेफ विजय ने अपना OSD, ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी नियुक्त किया है।  सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने ज्योतिषी रिकी राधान पंडित वेट्रिवेल को OSD नियुक्त किया है। आदेश में कहा गया है कि "श्री रिकी राधान पंडित वेट्रिवेल को मुख्यमंत्री (राजनीतिक) के लिए 'ऑफिसर ऑन Special Duty' (OSD) के रूप में, उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी रूप से नियुक्त किया जाता है," और यह भी जोड़ा गया कि विस्तृत नियम और शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।

एक साल पहले की थी भविष्यवाणी 
बता दें कि ये वही ज्योतिष हैं, जिन्होंने एक साल पहले विजय के सत्ता में आने की भविष्यवाणी की थी। यह नियुक्ति आदेश, मुख्यमंत्री कार्यालय से 12 मई को प्राप्त एक नोट के बाद जारी किया गया था। रिकी राधन पंडित राजनीतिक गलियारों में विजय से जुड़े एक ज्योतिषी के रूप में व्यापक रूप से जाने जाते हैं। हाल के वर्षों में महत्वपूर्ण राजनीतिक और व्यक्तिगत कार्यक्रमों के दौरान उन्हें इस अभिनेता-राजनेता के साथ देखा गया है। OSD के पद पर आम तौर पर राजनीतिक समन्वय, संपर्क कार्य और सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कार्यों को संभालना शामिल होता है।


 

Tags - TVK CM Vijay Astrologer Prediction Chief Minister OSD