logo

I.N.D.I.A गठबंधन :  सीट शेयरिंग इसी महीने, 2 अक्टूबर से देशभर में होगा कार्यक्रम

india.jpeg

द फॉलोअप डेस्क

I.N.D.I.A महागठबंधन की तीसरी बैठक समाप्त होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा एलान किया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि 2 अक्टूबर से पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम शुरू होंगे। हालांकि, इस कार्यक्रम के लिए क्या तैयारी हो रही, कहां से इसकी शुरुआत की जायेगी, इसे लेकर सीएम की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गयी है। नीतीश ने कहा गठबंधन जैसे-जैसे मजबूत हो रहा है, वैसे-वैसे भाजपा घबराहट बढ़ रही है।  चुनाव समय से पहले कराने की तैयारी चल रही है। वहीं, सीट शेयरिंग पर नीतीश ने कहा कि सीट शेयरिंग में कोई समस्या पेश नहीं आयेगी। सभी दलों की आपस में बातचीत हो चुकी है। इसी महीने सब तय कर लिया जायेगा। इस दिशा में एकजुट होकर सभी नेता आगे बढ़ेंगे। यह बातें नीतीश कुमार ने शनिवार, 2 सितंबर को पटना में पूर्व सीएम दरोगा प्रसाद राय की जयंती पर राजकीय समारोह में कही। 
वन नेशन-वन इलेक्शन पर बोले 
नीतीश कुमार ने मुंबई में हुई बैठक के बारे में कहा, बैठक बहुत अच्छी हुई है। पांच कमेटियां भी बना ली गयी हैं। मिलकर चुनाव लड़ने की बात भी इसी बैठक में तय कर ली गयी है। इसी का असर है कि भाजपा डर गयी है। तभी तो केंद्र सरकार विधानसभा-लोकसभा चुनाव एक साथ करने पर विचार कर रही है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N