महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस को अजीत पवार ने बड़ा झटका दे दिया है। मुंबई कांग्रेस के बड़े नेता जावेद श्रॉफ एनसीपी में शामिल हो गए हैं।
बहराइच हिंसा को लेकर इलाके में इंटरनेट को और 2 दिन यानी गुरुवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में अबतक 26 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में पहली सरकार बन गई है। करीब 10 साल बाद जम्मू- कश्मीर की जनता को निर्वाचित सरकार मिली है।
बिहार में फिर से पकड़ौआ विवाह का चलन बढ़ने लगा है। एक गैरसरकारी रपट के मुताबिक इसी साल अपहरण कर अबतक 66 विवाह हो चुके हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि केवल 40 प्रतिशत दिव्यांगता का तय मानक किसी को मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने से नहीं रोकता, जब तक कि विशेषज्ञ की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र न हो कि अभ्यर्थी MBBS करने में असमर्थ है।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लॉरेंस बिश्नोई ने 2018 में ऐलान किया था कि वह काले हिरण के शिकार मामले के लिए सलमान खान से बदला लेंगे और उन्हें नहीं छोड़ेगा।
भारतीय चुनाव आयोग ने आज मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे एक प्रेस वार्ता बुलाया है।
सोमवार की सुबह से ही ED की छापेमारी रांची, चाईबासा, जमशेदपुर सहित कई जगह शुरू हुई। यह छापेमारी जल मिशन योजना में हुई गड़बड़ी को लेकर शुरू की गई है।
आज सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कर कमलों द्वारा नवी मुंबई के वाशी में बहुप्रतिक्षित झारखंड भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न हुआ।
चाईबासा जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को चाईबासा जेल से छत्तीसगढ़ पुलिस प्रोडक्शन वारंट के तहत् अपने साथ रायपुर ले गई।
बहराइच में हिंसा फिलहाल शांत है। यूपी एसटीएफ के एडीजी के खुद सड़क पर उतरने के बाद भीड़ काबू में है। 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
शिवसेना (उद्धव गुट) और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सोमवार को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में एडमिट किया गया है।