जमशेदपुर
गोलमुरी थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक चापड़ और तीन मोबाइल फोन के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों में बीर सिंह उर्फ पंडित, राजा यादव, रवि कुमार राव और विक्की सिंह गिल उर्फ कुंडी शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कुछ दिन पहले गोलमुरी क्षेत्र से दो खोखे बरामद हुए थे। जांच में स्पष्ट हुआ कि उस इलाके में किसी प्रकार की फायरिंग की घटना नहीं हुई थी। इसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर जांच तेज की।

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर नामदा बस्ती सी ब्लॉक स्थित राजा यादव के घर पर छापेमारी की गई, जहां से सभी चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस का कहना है कि सभी की आपराधिक पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इनके तार किसी संगठित गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।
