logo

नवरात्रि के प्रथम दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त 

ेपोगत.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज से हो चुकी है। इस बार अष्टमी 22 अक्टूबर को और नवमी 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की आराधना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। माता पार्वती को शैलपुत्री कहा जाता है, क्योंकि उनके पिता पर्वतराज हिमालय हैं। मां शैलपुत्री बैल पर सवार होती हैं। वे एक हाथ में त्रिशूल तो दूसरे हाथ में कमल का फूल धारण करती हैं। चंद्रमा उनके मस्तक की शोभा बढ़ाता है।


ये है शुभ मुहूर्त 
प्रथम दिन कलश स्थापना का भी विशेष महत्व माना जाता है। नवरात्रि पर कलश स्थापना किए बिना पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना के साथ ही होती है। इसे ही घटस्थापना भी कहते हैं। जानकारों के अनुसार शारदीय नवरात्रि में इस बार घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है। कलश स्थापना के लिए 46 मिनट का वक्त मिलेगा। इस समय अभिजीत मुहूर्त है।

इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना
अगर आप भी नवरात्रि में कलश की स्थापना करने वाले हैं और पूरे नौ दिन व्रत पर रहने वाले हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें। नवरात्रि का पहले दिन कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि कलश स्थापना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होकर सभी भक्तों की इच्छाओं की पूर्ति करती हैं। इससे भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।  

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N