logo

झाप्रसे के दो पदों का एक ही वेतनमान क्यों, सरकार नहीं दे सकी स्पष्ट जवाब

radhakrishna-1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झामुमो विधायक निरल पूर्ति ने सोमवार को अपने तारांकित सवाल के माध्यम से जानना चाहा कि झारखंड प्रशासनिक सेवा के उप सचिव से संयुक्त सचिव में प्रोन्नत तथा संयुक्त सचिव से अपर सचिव में प्रोन्नत पदाधिकारियों का ग्रेड पे एक ही क्यों है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि झाप्रसे के लिए उच्चतम पद विशेष सचिव का है और इसका ग्रेड पे 8900 हैएवं अपर सचिव के लिए कोई अलग उच्चतर ग्रेड पे नहीं है। जबकि राज्य सरकार की कुछ अन्य सेवाओं का उच्चतम ग्रेड पे 10000 है।


सरकार की ओर से दिए गए लिखित जवाब में यह स्वीकार किया गया कि झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदों का ग्रेड पे समान है। लेकिन सरकार यह नहीं स्पष्ट कर सकी तो फिर इसके लिए क्या झारखंड प्रशासनिक सेवा नियुक्ति एवं प्रोन्नति नियमावली 2015 में संशोधन करेगी। संसदीय कार्य सह वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इतना भर कहा कि संचिका निष्पादन के क्रम में उन्हें पता चला है कि निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं एवं पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख का ग्रेड पे 10000 है। उन्होंने संबंधित विभागों से पूछा है कि अगर ये पद विशेष सचिव रैंक के हैं तो झारखंड प्रशासनिक सेवा के विशेष सचिव रैंक के अधिकारियों को भी 10000 का ग्रेड पे मिलना चाहिए।

Tags - Jharkhand JAS Grade Pay Discrepancy Assembly Question raised Government's reply Joint Secretary Additional Secretary