logo

"हमें तुम पर गर्व है माही", धौनी के IPL से संन्यास पर बोलीं साक्षी; कैप्टन कूल ने क्या कहा...

"हमें तुम पर गर्व है माही", धौनी के IPL से संन्यास पर बोलीं साक्षी; कैप्टन कूल ने क्या कहा...

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

Jharkhand Sports News: कैप्टन कूल और थाला के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) अब नहीं खेलेंगे। 6 साल पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धौनी ने आज बतौर खिलाड़ी आईपीएल (IPL) को भी छोड़ने का फैसला किया है। धौनी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने इंडियन और सीएसके (CSK) के अपने साथी खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए बैकग्राउंड पर मैं पल दो पल का शायर हूं, गाना लगाया है। माही लिखते हैं कि फैंस ने मुझे गलत साबित कर दिया और इसे स्वीकार करने के लिए इससे बेहतर गाना और नहीं हो सकता। शायद इसके 2 वर्जन इसलिए बनाए गये ताकि मैं गलती कर सकूं। इसे फिर से स्वीकार कर सकूं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

 

धौनी की पत्नी साक्षी ने किया भावुक पोस्ट
वहीं, धौनी की पत्नी साक्षी ने उनकी एक तस्वीर डालकर लिखा है कि कुछ अध्यायों का खत्म होना जरूरी है, ताकि नए और खूबसूरत अध्याय शुरू हो सकें। साक्षी धौनी ने लिखा कि, उन सभी लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने इतने सालों तक माही को प्यार दिया, उसका साथ दिया और उसपर भरोसा जताया। चाहे हम आपको व्यक्तिगत रूप से जानते हों या नहीं। वह लिखती हैं कि इस सारे प्यार के लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे। नई शुरुआत, नए रोमांच और ढेर सारी खूबसूरत यादों के लिए शुभकामनाएं। आखिर में लिखती हैं, हमें तुम पर बहुत गर्व है माही।

 
आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रहे धौनी
गौरतलब है कि आज ही सीएसके के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी दी गई है कि महेंद्र सिंह धौनी ने बतौर खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में और नहीं खेलने का फैसला किया है। धौनी अब चेन्नई सुपर किंग्स में मेंटॉर की भूमिका में नजर आएंगे। धौनी को 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में ही चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान नियुक्त किया गया था। धौनी ने आईपीएल में 2008 से 2015 और फिर 2028 से 2023 तक सीएसके की कप्तानी की।

उन्होंने टीम को 5 आईपीएल खिताब और चैंपियंस लीग की 2 ट्रॉफियां दिलाईं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने सर्वाधिक 10 फाइनल मुकाबले खेले। टीम 12 बार प्लेऑफ में पहुंची। 
 

Tags - MS DhoniMahendra Singh DhoniIPL 2027Sakshi DhoniCricket