रांचीः
सुबह से सोशल मीडिया पर जो तस्वीर लगातार वायरल हो रही है। जिसमें तीन लोग दिख रहे हैं एक झारखंड के बेरमो से कांग्रेस के विधायक जय मंगल उर्फ अनूप सिंह हैं। दूसरे व्यक्ति हैं असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा और तीसरे व्यक्ति हैं केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी। उस तस्वीर के बारे में विधानसभा में जब अनूप सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को मैं दिल्ली के 11 अकबर रोड में प्रह्लाद जोशी से मिला था। इंटक को कोल इंडिया ने बैन किया हुआ है, इसी सिलसिले में प्रह्लाद जोशी से मुलाकात हुई थी। हेमंत विश्वा सरमा ने मुलाकात के लिए पैरवी की थी। इस मुलाकात के पहले प्रभारी अविनाश पांडे और सीएम हेमंत सोरेन को भी जानकारी दी थी। हेमंत विश्व जी से 20 साल पुराने संबंध रहे हैं । हेमंत विश्व के जवाब का इंतजार कीजिए।

क्या है मामला
दरअसल यह तस्वीर सुबह से सोशल मीडिया पर इसलिए वायरल हो रही है क्योंकि बंगाल में केस के साथ जब कांग्रेस के तीन विधायक पकड़े गए उस के दूसरे दिन अनूप सिंह ने रांची के और अड़गोड़ा थाने में एक एफआईआर दर्ज कराया था और बताया था कि गिरफ्तार किए गए विधायकों ने उन्हें फोन किया था और 10 करोड़ के साथ-साथ मंत्री पद का ऑफर दिया था। गिरफ्तार विधायकों ने यह भी आश्वस्त किया था कि वह उन्हें असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा से भी मुलाकात कराएंगे। अब यह तस्वीर सामने आने से यह सवाल उठ रहा है कि आखिर अनूप सिंह हेमंत बिस्वा शर्मा से किस मकसद से मुलाकात किए थे। जो जानकारी है उसके अनुसार अनूप सिंह की यह तस्वीर 26 जुलाई की है।