logo

हेमंत सोरेन ने कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत के बाद भाजपा को कहा-

rahuhem.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर है। इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी कांग्रेस की इस जीत से काफी खुश हैं। उन्होंने भी कांग्रेस को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन इस दौरान वह भाजपा पर निशाना साधने से भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने बीजेपी को टारगेट करते हुए कांग्रेस की बधाई दी और कहा है कि "फूट डालो-राज करो की राजनीति की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने पर कर्नाटक की जनता और कांग्रेस पार्टी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार।" यहां हेमंत सोरेन ने भाजपा का सीधी तौर पर नाम नहीं लिया है लेकिन कर्नाटक में कांग्रेस की भाजपा से सीधा-सीधी टक्कर थी तो समझा जा सकता है कि वह भाजपा को एक तरह से संकेत दे रहे हैं कि अब भाजपा ज्यादा समय के लिए देश पर राज नहीं कर सकेगी। बता दें कि झारखंड में हेमंत सोरेन भी कांग्रेस के साथ गठबंधन में सरकार चला रहे हैं। इधर बाकि विपक्षी नेताओं का भी यही कहना है कि यह जीत 2024 के चुनाव पर बड़ा असर डालेगी और जनता अब भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ कर देगी। 


जनता मोहब्बत समझती है
उधर जीत मिलने पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा है कि अब धीरे-धीरे हर राज्य में उनको इसी तरह जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में एक तरफ नफरत की ताकत थी तो दूसरी तरफ मोहब्बत की। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई। हम गरीबों के मुद्दों पर लड़े। मुझे सबसे अच्छा लगा कि हमने नफरत से और गलत शब्दों से लड़ाई नहीं लड़ी। हमने अपनी मोहब्बत से, प्यार से, दिल खोल के लड़ाई लड़ी और कर्नाटक की जनता ने हमें दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। कर्नाटक में नफरत की बाजार बंद हुई है मोहब्बत की दुकानें खुली है। अब हर राज्य में यही होगा। हम हर जगह जीतेंगे क्योंकि लोग नफरत नहीं चुनना चाहतें है, इस देश की जनता को मोहब्बत पसंद है। यह सबकी जीत है। सबसे पहले यह कर्नाटक की जनता की जीत है। हमने चुनाव में कर्नाटक की गरीब जनता से 5 वादे किए थे। सभी नेताओं ने भाषण में कहा था कि हमारे 5 वादे हैं। हम इन वायदों को पहले कैबिनेट में पूरा करेंगे। मैं फिर से कर्नाटक की जनता को दिल से बधाई देना चाहता हूं धन्यवाद देना चाहता हूं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT