logo

रामनवमी में डीजे बजाने पर रोक को लेकर विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायकों ने उठाए सवाल

नम36.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड विधानसभा में बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने पर रोक को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। भाजपा विधायकों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए विरोध जताया। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि हिंदू पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे बजाने पर रोक लगा दी जाती है, जबकि अन्य धर्मों के त्योहारों पर ऐसी पाबंदी नहीं लगाई जाती और सरकार उन्हें छूट देती है। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा विधायक वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे के दौरान सत्ता पक्ष के कुछ विधायक भी अपनी बात रखने के लिए वेल में पहुंच गए। कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप भी वेल में आए। वहीं विधायक प्रदीप यादव ने भाजपा के आरोपों का खंडन किया। इस पर संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि देर रात डीजे बजाने पर रोक झारखंड सरकार का नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में भी डीजे बजाने पर रोक लागू है। राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आज हिंदू नहीं, बल्कि पूरा हिंदुस्तान कई गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है। गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और देश की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई।