चतरा
बकचुंबा गांव में भतीजी की शादी से ठीक पहले एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पहचान बकचुंबा गांव निवासी सुनील कुमार साहू के रूप में हुई है। शुक्रवार रात वह अपनी भतीजी के तिलक कार्यक्रम से घर लौटे थे। परिवार में 21 अप्रैल को होने वाली बारात की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान देर रात उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई।
क्या वजह किसी विवाद को लेकर था ?
परिवार वालों ने आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही शरीर में जहर फैल चुका था। उन्हे बचाने के सीपीआर सहित सभी जरूरी प्रयास किए गए , इसके बावजूद भी बचाया नहीं जा सकी। स्थानीय लोगों ने बताया की मृतक कुछ समय से घर में किसी बात को लेकर Fanचल रहा था । आशंका जताई जा रही है कि ये कदम उठाने का कारण यही हो सकता है। फिलहाल घटना की जांच में पुलिस लगी हुई है। 