logo

गोड्डा : रास्ते को लेकर आपस में भिड़े मुहर्रम के दो अखाड़े, पुलिस ने सुलझाया विवाद

godda320.jpg

गोड्डा  
गोड्डा जिला के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मालप्रतापपुर और दोगाछी गांव के बीच रविवार को ताजिया जुलूस के रास्ते को लेकर हल्की कहासुनी हो गई। दो अखाड़े के लोग आपस में ही भिड़ गये। कुछ युवकों के बीच तनाव बढ़ा और पुलिस को बुलाना पड़ा, तब मामला शांत हुआ। घटना की सूचना मिलते ही महागामा एसडीओ आलोक वरण केसरी और एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को समझाया और माहौल को शांत कराया। एहतियातन इलाके में फ्लैग मार्च भी किया गया।


मालप्रतापपुर के एक निवासी ने बताया कि उनके गांव से निकले जुलूस के लोग पारंपरिक लाठी खेलते हुए वहां लगे मेले की ओर जा रहे थे, तभी दोगाछी का जुलूस भी वहां पहुंचा। रास्ते को लेकर मामूली कहासुनी हुई और कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।
इस दौरान कुछ घरों में पत्थर जरूर गिरे, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए मेहरमा, ठाकुरगंगटी, बोआरीजोर और बलबड्डा थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest