logo

बत्तख देखने गये 2 मासूम बच्चे डोभा में गिरे, डूबने से मौत 

2_DROWN.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
घर के बाहर खेलने के क्रम में बत्तख देखने को उत्सुक 2 मासूम बच्चों की डोभा में डूबने से मौत हो गयी है। घटना पूर्वी सिंहभूम कोवाली थाना क्षेत्र के फूलझरी गांव में घटी है। मृतक बच्चों की पहचान 2 वर्षीय रस्मिता सरदार और डेढ़ वर्षीय आशीष सरदार के रूप में की गयी है। दोनों चचेरे भाई बहन थे। दोनों बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, फूलझरी गांव निवासी संजीत सरदार की बेटी रस्मिता सरदार और इनके छोटे भाई राजेश सरदार का पुत्र आशीष सरदार दोनों एक साथ दोपहर को घर के पास खेल रहे थे। इसी समय बच्चों की मां घर में खाना बना रही थीं। दोनों बच्चे खेलते-खेलते बत्तख देखने घर से थोड़ी दूर डोभा के पास चले गये, इसकी जानकारी किसी को नहीं हुईं। इसी दौरान दोनों बच्चे डोभा में गिर गये और डूब गये। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को डोभा में देखा, मामले की जानकारी परिजनों को दी गयी। इसके बाद दोनों बच्चों को पानी से निकालकर तारा सेवा सदन हाता लाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हो गया है।


 

Tags - Jharkhand news incident East Singhbhum news death due to drowning children died