द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के लोयोला स्कूल स्थित फेसी ऑडिटोरियम में शनिवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए। दोपहर 1 बजकर 14 मिनट पर जैसे ही वे आयोजन स्थल पर पहुंचे, उनका पारंपरिक छऊ नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया।
स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत इस सांस्कृतिक नृत्य ने पूरे आयोजन स्थल को उत्सवमय वातावरण में बदल दिया। छऊ नृत्य की जीवंत प्रस्तुति ने अतिथियों और दर्शकों को मोहित कर लिया।
समारोह में बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि, उद्योगपति, जनप्रतिनिधि और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।