द फॉलोअप डेस्क:
एक तृणमूल नेता ने अपनी पत्नी को उनकी शादी की सालगिरह पर एक अत्याधुनिक मशीन गन गिफ्ट में दी है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि यह गन नकली है या असली। रियाजुल हक नाम के तृणमूल नेता ने अपनी पत्नी के हाथ में बंदूक की रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। हालांकि, बीरभूम के बोगटूई के तृणमूल नेता इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। टाटा दें कि रियाजुल हक तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल रामपुरहाट नंबर 1 ब्लॉक के अध्यक्ष थे। कुछ महीने पहले उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।

इलाके में मची खलबली
तृणमूल नेता ने मंगलवार को अपने फेसबुक पर एक रील पोस्ट की, जिसमें उनकी पत्नी सबीना यास्मीन एक बन्दूक के साथ दिखाई दे रही थी। इस पोस्ट से इलाके में तहलका मच गया।
हालांकि यह बन्दूक असली है या नकली ये तस्वीर में साफ नहीं है। रियाजुल सेख से संपर्क करने का प्रयास कई लोगों ने किया लेकिन उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। लेकिन जहां तक तस्वीर देख कर लग रहा है कि ये बन्दूक बेहद आधुनिक है। अब सवाल उठता है कि अगर वह बन्दूक असली है तो फिर उनको कैसे मिला। जानकारी के मुताबिक इस हथियार का इस्तेमाल सेना में भी काफी सीमित संख्या में होता है। ऐसे में तृणमूल नेता की ये तस्वीर सोशल साइट पर पोस्ट होने के बाद विवाद शुरू हो गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N