logo

कांग्रेस में होना और कांग्रेसी होने में बहुत अंतर हैः अनूप सिंह

anup_singh.jpg

द फॉलोअप, रांची
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन के बाद उभरे विवाद के बीच बेरमो से विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रभारी के राजू के पक्ष में उतर गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल कर अपनी भावना का इजहार किया है। उसमें उन्होंने लिखा है-कोई कांग्रेस पार्टी के अंदर है, और किसी के अंदर कांग्रेस पार्टी है। इसीलिए हमेशा कहता हूँ-कांग्रेस में होना और कांग्रेसी होना, दोनों में बहुत अंतर है।


शायद कुमार जयमंगल का इशारा वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की ओर ही है। वह उन्हीं के बारे में बताना चाह रहे हैं कि कांग्रेस में होना और कांग्रेसी होने में बहुत बड़ा अंतर है। मालूम हो कि राधाकृष्ण किशोर 2024 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे और उन्हें पार्टी ने छतरपुर से टिकट दिया था। वह चुनाव जीत गए और सरकार में मंत्री भी बनाए गए। इसलिए वित्त मंत्री के कांग्रेसी होने पर सवाल उठाया जा रहा है। अनूप सिंह ने अपने पोस्ट में एक सिरे से-झारखंड कांग्रेस जिंदाबाद! कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद! श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद! श्री राहुल गांधी जिंदाबाद! इंडिया गठबंधन जिंदाबाद! श्री हेमंत सोरेन जिंदाबाद! श्री के. राजू जिंदाबाद! श्री केशव महतो कमलेश जिंदाबाद ! स्वर्गीय इंदिरा गांधी अमर रहें! स्वर्गीय राजीव गांधी अमर रहें! स्वर्गीय शिबू सोरेन अमर रहें! स्वर्गीय राजेंद्र बाबू अमर रहें, का जोरदार नारा लगा कर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा को भी व्यक्त किया है।

Tags - Jharkhand Pradesh Congress Committee President Keshav Mahto Kamlesh Finance Minister Radhakrishna Kishore K Raju Anoop Singh