द फॉलोअप डेस्क
राज्य के स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग ने केंद्र से झारखंड में अवस्थित मेडिकल कॉलेजों में यूजी और पीजी की कुल 431 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। इनमें एमबीबीएस यूजी की 220 एवं पीजी की 211 सीटें शामिल हैं। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटों की संख्या में बढोत्तरी के साथ साथ इसके लिए की गयी तैयारी की भी जानकारी दी है। प्रस्ताव में कहा गया है कि झारखंड सरकार ने सीटों की संख्या में होनेवाली वृद्धि के बाद जरूरी शर्तों को लगभग पूरा कर ली है। इसका नेशनल मेडिकल कमीशन निरीक्षण कर के संतुष्ट हो सकता है।
.jpg)
राज्य सरकार ने राज्य में चिकित्सा शिक्षा को विस्तार देने तथा चिकित्सकों खासकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने को लेकर सीटों की संख्या बढ़ाने को प्राथमिकता दिया है। इस वर्ष नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 कर दी गई है। इसी क्रम में दुमका, हजारीबाग और धनबाद स्थित राज्य सरकार के मेडिकल कॉलेज में भी एमबीबीएस की सौ-सौ सीटों को बढ़ाकर 150 किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
.jpg)