logo

बजट सत्र : स्पीकर ने सरकार को घेरा

स्पीकर ने सरकार को घेरा

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने बुधवार को सरकार को कठोर शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कुछ विभाग समय पर विधायकों के प्रश्नों का उत्तर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। स्पीकर ने स्पष्ट किया कि यह आरोप गलत नहीं है कि सभा सचिवालय समय पर सवालों का जवाब नहीं दे रहा। उन्होंने बताया कि सदस्यों के इसी तरह के आरोपों पर हाल ही में समीक्षा की गई थी, जिसमें यह पाया गया कि कई विभाग समय पर विधायकों के प्रश्नों के उत्तर सभा सचिवालय को उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। स्पीकर के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के विधायकों ने हल्के-फुल्के चुटकुले भी लगाए। इस तरह का कम मौका आता है जब स्पीकर अपनी सरकार के ऊपर इतनी कटु तथ्य को सदन में रख देते हों