logo

द फॉलोअप इम्पैक्ट : डांडीघुटू के बाशिंदों को मिला शुद्ध पेयजल, सीएम ने लिया था संज्ञान

a694.jpg

गिरिडीह:

गिरिडीह जिला के डांडीघुटू गांव के लोगों को अब शुद्ध पेयदल मिलेगा। गांव में पेयजल के अभाव और ग्रामीणों द्वारा डाढ़ी और चुआड़ी का गंदा पानी पीने की खबर का असर हुआ है। मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट पर संज्ञान लिया और विभागीय मंत्री के अलावा संबंधित अधिकारियों को अविलंब शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और गांव वालों को पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने की कवायद शुरू हो गई है।

 

जिला प्रशासन की टीम ने लिया जायजा
उपायुक्त रामनिवास यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की टीम को मौके पर भेजा गया, जहां स्थिति का जायजा लिया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों के लिए तत्काल शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई।

लंबे समय से दूषित पानी पी रहे थे ग्रामीण
बताया जा रहा है कि लंबे समय से गांव के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर थे, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा था। लेकिन मीडिया में खबर आने और उसके बाद प्रशासनिक सक्रियता के चलते अब लोगों को राहत मिली है। रिपोर्ट में हमने बताया था कि कैसे ग्रामीण कच्चा कुआं, डाढ़ी और चुआड़ी का गंदा पानी पीने को मजबूर थे। इसके लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। 

Tags - JharkhandGiridihWater CrisisDrinking Water Crisis