logo

विपक्ष एकता के लिए होने वाली बैठक पर फिर लगा ग्रहण, अब 23 जून को होने की उम्मीद, जानें क्यों हुई स्थगित

0944.jpg

द फॉलोअप डेस्क
विपक्षी एकता को लेकर पटना में 12 जून को होनी वाली बैठक में एक बार फिर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी भी हाल में इस बैठक को करना चाहते हैं। इसमें विपक्षी पार्टियों की सहमति भी है। मगर एक-दो अड़चन की वजह से लगातार यह बैठक स्थगित होती रही है। अब तीसरी बार विपक्षी एकता की बैठक स्थगित हुई है। अब यह बैठक 23 जून को होगी। बताया जा रहा है कि विपक्षी एकता की बैठक राहुल गांधी व स्टालिन के कारण आगे बढ़ी है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी 12 जून को पटना आने में असमर्थ थे। वहीं, स्टालिन भी इस दिन पटना नहीं आ पाते। ऐसे में अब यह बैठक 12 की बजाय 23 जून को किए जाने की बात सामने आ रही है।  

कनार्टक चुनाव के कारण टली बैठक
विपक्षी पार्टियों की बैठक पहले 19 मई को होने वाली थी लेकिन कर्नाटक विधानसभा चुनाव और वहां कांग्रेस की सरकार बनने के बाद शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विपक्षी एकता की बैठक को टाल दिया गया था। इसके बाद मई के अंतिम सप्ताह में बैठक करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन यह भी नहीं हो पाया। तीसरी बार 12 जून की तिथि तय हुई थी। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने वीडियो जारी करते हुए पटना आने और बैठक में शामिल होने का बयान भी दिया था। इधर, 12 जून को बैठक नहीं होने के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों ने कहा कि कांग्रेस के हेड नहीं आ रहे हैं इसलिए तारीख को बढ़ाई गई है। उनके आने के बाद तय कर लिया जाएगा कि बैठक कब और कहां होगी। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा थी कि इसी महीने में बैठक हो लेकिन अब देखते हैं कब तक बैठक हो पाती है।

पटना की जगह शिमला में हो सकती है बैठक
विपक्षी एकता की बैठक पहले पटना में होना तय हुआ था। ममता बनर्जी का कहना था कि पटना में होने वाली विपक्ष की एकता की बैठक से हिंदी बेल्ट में बेहतर असर होगा। मगर ऐन मौके पर बैठक टलने के बाद अब जगह को लेकर भी कहा जा रहा है कि दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो 23 तारीख की बैठक पटना में नहीं हुई तो इसे शिमला शिफ्ट किया जा सकता है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N