logo

CID ने 14th JPSC प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मांगी उनके OMR शीट की कार्बन कॉपी

jpsc33.jpg

द  फॉलोअप डेस्क, रांची:

14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच कर रही सीआईडी ने प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों से उनके OMR शीट की कॉर्बन कॉपी मांगी है। सीआईडी ने बताया कि जांच में सहयोग के उद्देश्य से यह मांग की जा रही है। अभ्यर्थियों से कहा कि गया है कि वे पेपर-1 और पेपर-2 की OMR शीट की कॉर्बन कॉपी का पीडीएफ बनाकर अथवा तस्वीर खींचकर व्हाट्सएप या ईमेल के जरिये सीआईडी की एसआईटी को भेज दें। 

सीआईडी ने इसके लिए व्हाट्सएप नंबर-9934309058 और ईमेल आईडी- Complainjpsc.cid@jhpolice.gov.in जारी किया है। सीआईडी ने कहा कि यदि किसी सफल अभ्यर्थी के पास कार्बन कॉपी उपलब्ध नहीं है तो उन्हें अनुपलब्धता का कारण बताकर व्हाट्सएप या ईमेल करना होगा। 

सीआईडी की एसआईटी कर रही है जांच
गौरतलब है कि 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी की जांच सीआईडी कर रही है। सीआईडी ने इससे पहले भी व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी करके अभ्यर्थियों से अपील की थी कि यदि किसी के पास इस मामले से संबंधित कोई साक्ष्य अथवा तथ्य हो तो सीआईडी को उपलब्ध कराएं। सीआईडी ने इस केस की जांच के सिलसिले में जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते से लगातार 2 दिन पूछताछ की और फिर अगले दिन भी तलब किया है। 

गड़बड़ी मामले में एल खियांग्ते से पूछताछ जारी
सीआईडी ने 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के सिलसिले में जेपीएससी की उप-परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता, परीक्षा एजेंसी के पूर्व मार्केटिंग मैनेजर और मौजूदा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभय तिवारी उर्फ मनोज समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। छानबीन के क्रम में श्वेता गुप्ता ने कथित तौर पर यह बताया कि गड़बड़ी की जानकारी तात्कालीन चेयरमैन एल खियांग्ते को थी। अभय तिवारी द्वारा रांची में एक होटल भी 11 महीने के लिए लीज पर लिए जाने की जानकारी मिली है। 

Tags - JPSC14th JPSC OMR SheetCIDJharkhand News