logo

मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर कल असम जाएंगे

hemant_soren21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
असम विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है। राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। असम में इस बार चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी झामुमो भी अपना जनाधार बढ़ाने में लग गयी है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10 मार्च को असम जाएंगे। वहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 10 मार्च की रात असम में ही बिताएंगे। मुख्यमंत्री 11 मार्च को रांची लौटेंगे। हेमंत सोरेन वहां दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सोनितपुर जिले में तेजपुर के पास आयोजित इफ्तार में शामिल होंगे। इसके अलावा विश्वनाथ जिले में झामुमो के पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे।


यहां मालूम हो कि फरवरी में भी मुख्यमंत्री असम दौरे पर गए थे। असम के चाय बागानों में रहने वाले लगभग 70 लाख आदिवासियों (विशेषकर मुंडा, उरांव और संथाल समुदायों) के अधिकारों और उन्हें अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिलाने की मांग पर जोर दिया था। वहां रह रहे आदिवासियों की समस्याओं को दूर कराने का भरोसा दिलाया था। कहा था कि जरूरत पड़ी तो झारखंड के आदिवासी भी उनके पक्ष में असम आएंगे। हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लगातार हो रहे दौरे के केंद्र में अप्रैल-मई में असम में संभावित विधानसभा चुनाव है।

Tags - Jharkhand Chief Minister Hemant Soren Assam election campaigning March 10 and 11