logo

अस्पताल में एडमिट JBKSS नेता देवेंद्रनाथ महतो से मिले पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा, कही ये बात 

अस्पताल में एडमिट JBKSS नेता देवेंद्रनाथ महतो से मिले पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा, कही ये बात 

रांची 

रिम्स, रांची में इलाज के लिए एडमिट JBKSS नेता देवेंद्रनाथ महतो से मिलने आज झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पहुंचे। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए बेसरा ने कहा कि रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की हम निंदा करते हैं। कहा, इसकी शिकायत मानव अधिकार आयोग के समक्ष की जायेगी और पुलिस प्रशासन के इस अमानवीय व्यवहार खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायेंगे। 


बता दें कि बीते शुक्रवार को राज्य के आंदोलनरत सहायक पुलिस कर्मियों को समर्थन देने दौरान प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज किया गया था। इसमें देवेंद्रनाथ महतो घायल हो गये हैं। वहीं, बीते शनिवार को लाठीचार्ज के विरोध में राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा समेत राज्य के जिला मुख्यालय में पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया था सोशल मीडिया पर भी विरोध जारी है। 

लाठीचार्ज में घायल झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो पिछले 4 दिनों से रिम्स रांची में इलाजरत हैं। अस्पताल में पुलिस प्रशासन की विशेष टीम के निरीक्षण में महतो का इलाज चल रहा है। प्रशासन की ओर से निरीक्षण में प्रतिदिन 30 पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। शुभचिंतक एवं परिजनों को मिलने से पूर्व पहचान पत्र आदि की जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। 

Tags - Surya Singh BesraDevendranath MahatoJharkhand NewsRIMS