logo

सुदेश महतो आज करेंगे आजसू की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक को संबोधित

SUDESH00321.jpg

द फॉलोअप डेस्क

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मंगलवार को चांडिल जाएंगे। महतो सरायकेला जिले के चिलगु, चांडिल स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कोल्हान प्रमंडलीय बैठक को संबोधित करेंगे तथा बलिदान दिवस समारोह की तैयारी का जायजा लेंगे। 

पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने बताया कि बैठक 11 बजे होगी, जिसमें 22 जून को रांची में आयोजित बलिदान दिवस समारोह की तैयारी की रणनीति बनेगी। बैठक में कोल्हान क्षेत्र के केंद्रीय नेता, तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला की जिला समिति के पदाधिकारी तथा संगठन विस्तार के लिए नवगठित जिला संयोजक मंडली के सदस्य भाग लेंगे। सहिस ने बताया कि बलिदान दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और प्रत्येक प्रखंड में जोर शोर से तैयारी चल रही है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News sudesh mahto sudesh mahto news trending news