logo

देवेंद्र नाथ महतो का ऐलान- दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित रहेगी भूख हड़ताल

DEVENDRA_HUNGER.jpg

द फॉलोअप डेस्क
JPSC और JSSC की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितता और धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सोमवार को सत्याग्रह धरना का 10वां दिन और छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का दूसरा दिन जारी रहा। इस दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने घोषणा की कि 4 अगस्त को होने वाली उनकी भूख हड़ताल दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को समर्पित रहेगी।

गुरुजी का संघर्ष, त्याग और जनहित के प्रति समर्पण हमारे लिए प्रेरणा
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि गुरुजी के संघर्ष, त्याग और जनहित के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर वे राज्य के छात्रों के न्यायपूर्ण भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुजी के आदर्श और संघर्ष छात्रों के अधिकारों की इस लड़ाई को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने राज्य सरकार से JPSC और जेएसएससी से जुड़े मामलों में शीघ्र, पारदर्शी और ठोस निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उल्लेखनीय है कि 4 अगस्त को झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि है।

Tags - Shibu SorenJPSC ProtestJSSC IrregularitiesDevendra Nath MahtoRanchi Students Protest