logo

Ranchi : 3 दिवसीय दौरे पर कल रांची पहुंचेंगे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय

A114.jpg

रांची: 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (Congress) के महासचिव और झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय (Avinash Pandey) 3 दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं। अविनाश पांडेय गुरुवार की दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airpor) पर लैंड करेंगे। यहां झारखंड कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने उनके दौरे को लेकर विस्तृत जानकारी दी। 

इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे अविनाश पांडेय
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने 3 दिवसीय प्रवास के दौरान प्रभारी अविनाश पांडे प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 28 जुलाई को  दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर राजधानी के मोरहाबादी स्थित संगम गार्डन में राजीव गांधी मेधा छात्र सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। उसके उपरांत 3 बजे बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे।

रांची एयरपोर्ट पर कार्यकर्ता करेंगे अविनाश पांडेय
प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रभारी 29 और 30 जुलाई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी चुनाव प्राधिकरण द्वारा निर्देशित एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के साथ विचार विमर्श करेंगे।

30 जुलाई को साढ़े 3 बजे से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला संयोजकों के साथ आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 9 अगस्त से 14 अगस्त के बीच जिलों में 75 किलोमीटर पदयात्रा की तैयारी के संबंध में चर्चा करेंगे उसके उपरांत 4:30 दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।