logo

राज्य का प्रशासन अब अधिकारियों नहीं, दलालों की फौज के नियंत्रण में-बाबूलाल मरांडी 

BABULAL34.jpg

रांची 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए पोस्ट कर राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड में अधिकारियों के तबादले अब सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक संगठित कारोबार का रूप ले चुके हैं। जब जिलों में नियुक्त नए एसपी और उपायुक्त मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट करते हैं, तो वह महज़ औपचारिकता और सम्मान नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे हुए ‘लेन-देन’ का काम पूरा हो जाने का इशारा करता है।

राज्य का प्रशासन अधिकारियों नहीं, दलालों की फौज के नियंत्रण में 

उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि अब दलालों के जरिए वसूली का खेल खुलकर सामने आ रहा है। हाल ही में यह चर्चा रही कि एक दलाल की पिटाई सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि रकम ‘सही’ यानी अधिकृत दलाल तक नहीं पहुँची थी। कहा जा सकता है कि राज्य का प्रशासन अब अधिकारियों नहीं, दलालों की फौज के नियंत्रण में है।

Tags - Babulal Marandi Jharkhand politics state government criticismhemant soren