logo

अवैध खनन पर हेमंत सोरेन ने कहा, बोलने पर बहुत सी बातें निकलेंगी

अवैध खनन पर हेमंत सोरेन ने कहा, बोलने पर बहुत सी बातें निकलेंगी

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः

झारखंड विधानसभा से एमएमडीआर एक्ट के विरुद्ध संकल्प के पारित होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बोलने पर बहुत सी बातें निकलेंगी। उनसे पूछा गया था कि विपक्ष राज्य में अवैध खनन का आरोप लगाती है। हेमंत सोरेन ने कहा कि खनन का काम विभिन्न कंपनियां करती है। उनकी अपनी व्यवस्था और सिक्युरिटी सिस्टम है। झारखंड सरकार तो खनन करती नहीं है। राज्य सरकार पर आरोप लगता है कि सहयोग नहीं करती, सीएम ने कहा कि बगैर सहयोग के ही यहां से कोयला बाहर जा रहा है। देश जगमगा रहा है।
एमएमडीआर एक्ट में किए गए संशोधन पर हेमंत सोरेन ने कहा कि हम नहीं कहते कि केंद्र सरकार कानून नहीं बना सकती। संसद एक्ट में संशोधन नहीं कर सकता। लेकिन उस प्रक्रिया की एक कड़ी वे भी हैं। इस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। संविधान दिवस पर केंद्र सरकार के साथ टकराव पर उन्होंने कहा कि केंद्र का अपना दायित्व है तो झारखंड सरकार का भी है। राज्य सरकार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है।