logo

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गये 3 तस्कर, पुलिस को ऐसे मिली सफलता 

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गये 3 तस्कर, पुलिस को ऐसे मिली सफलता 

रांची 

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को मिली गुप्त सूचना के आधर पर 3 तस्करों को आज गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी रांची के सुखदेवनगर इलाके से की गयी है। पुलिस ने बताया है कि सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत मुक्तिधाम पुल के पास अवैध नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही थी। इस सूचना के आलोक में एक टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम के द्वारा मुक्तिधाम पुल के पास से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार आरोपियों में 1. शिवा कुमार, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता बजरंग बाल्मिकी, 2. मुकेश तिर्की, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता स्व आनंद तिर्की, 3. कुन्दन वर्मा, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता स्व अनुप वर्मा हैं।  गिरफ्तार अपराधियों के पास से तलाशी के दौरान पुड़िया में पैक ब्राउन शुगर मिला है। हालांकि पुलिस ने इसकी मात्रा नहीं बताई है। पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। 


 

Tags - smugglers brown sugar police  Jharkhand News