द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा एसपी के निर्देश पर मुहर्रम पर्व के मद्देनजर सिमडेगा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सदर थाना क्षेत्र के तामड़ा गांव में छापामारी करते हुए पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस मामले में सिमडेगा पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। 
सीडीपीओ बैजू उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तामड़ा गांव में आदित्य कुमार साहू अवैध तरीके से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापामारी कर आदित्य साहू के पास से 14 बोतल बीयर और 05 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किए। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए आदित्य साहू को भी गिरफ्तार कर लिया।