logo

सिमडेगा के केतार गांव के लिए ऐतिहासिक पल, आजादी के बाद पहली बार पहुंची बिजली

WhatsApp_Image_2026-06-14_at_2_41_05_PM.jpeg

सिमडेगा
सदर प्रखंड अंतर्गत तामड़ा पंचायत के केतार गांव के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब आजादी के बाद पहली बार गांव में बिजली पहुंची। ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक पल का स्वागत बेहद उत्साह के साथ किया। बिजली आपूर्ति शुरू करने से पहले ग्रामीणों ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और फिर फीता काटकर ट्रांसफार्मर का शुभारंभ किया। ट्रांसफार्मर चालू होते ही जैसे ही पूरे गांव के घर रोशनी से जगमगा उठे, ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्षों से इस बुनियादी सुविधा से वंचित रहे लोगों ने इस दिन को गांव के इतिहास का सबसे यादगार पल बताया।विकास को मिलेगी रफ्तार और बच्चों को सहूलियत
गांव में बिजली आने से अब बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और अन्य जरूरी कार्यों में काफी सहूलियत होगी। इस मौके पर मौजूद वार्ड सदस्य राहुल मिश्रा ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही यह मांग आज पूरी हो गई है। उन्होंने बिजली को विकास की आधारभूत जरूरत बताते हुए कहा कि इससे केतार गांव के विकास को एक नई गति मिलेगी। वार्ड सदस्य और ग्रामीणों ने इस कार्य में सहयोग के लिए विभागीय अधिकारियों का आभार जताया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में गांव को अन्य मूलभूत सुविधाएं भी जल्द मिलेंगी।
 

Tags - Simdega Electricity Jharkhand Rural Development First Time Power Supply Ketar Village Rural Electrification