द फॉलोअप डेस्कः
नगर की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री राणी सती मंडल, रांची अपना 43 वां वार्षिकोत्सव 25 अगस्त को सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक मारवाड़ी भवन हरमू रोड में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष विनोद झुनझुनवाला ने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए एक कमिटी का गठन किया है। इसके संयोजक सुशील केडिया तथा सहसंयोजक अमित खेमका हैं। मंत्री अरविंद मंगल ने बताया कि महोत्सव स्थल पर लगभग दस हजार स्क्वायर फीट का वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है जिससे भक्तों को बरसात में परेशानी ना हो।

मीडिया प्रभारी निर्मल बुधिया ने बताया कि महोत्सव के मुख्य आकर्षण में भारत की नंबर 1 मंगल पाठ वाचक सुरभि बीरजुका सूरत (गुजरात) से पधार रहीं हैं जो 501 सुहागन महिलाओं के साथ राजस्थानी वेश- भूषण से सुसज्जित हो कर राणी सती के जीवन चरित्र का मंगल पाठ का रसास्वादन कराएंगी, इसके बाद कोलकाता के मशहूर भजन गायक विजय सोनी और वाराणसी की पायल अग्रवाल भी अपने भजनों के कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे l उपाध्यक्ष राजेन्द्र केडिया ने बताया कि मंगल पाठ में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र मारवाड़ी भवन से प्राप्त कर सकते हैं l