बोकारो
बहुचर्चित शंकर रवानी हत्याकांड (Shankar Rawani murder case) में करीब दो वर्षों से फरार चल रहे नामजद आरोपित (named accused) नागेश्वर सिंह (Nageshwar Singh) को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। हरला थाना पुलिस (Harlah Police Station) ने गुप्त सूचना (Secret Information) के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे बोकारो जनरल अस्पताल (Bokaro General Hospital - BGH) परिसर से पकड़ा। बताया जाता है कि आरोपित इलाज (Treatment) कराने अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी (Surrounding) कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि हरला थाना कांड संख्या 78/24 में नागेश्वर सिंह (पिता लक्ष्मण सिंह), निवासी चेताटांड़, महुआटांड़ को नामजद आरोपित बनाया गया था। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार, हत्याकांड के अनुसंधान के दौरान उसकी भूमिका घटना से पहले रेकी करने और साजिश में सक्रिय रूप से शामिल रहने के रूप में सामने आई है। उसके खिलाफ पूर्व से दो आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

अब तक कुल 22 लोगों के नाम सामने आए हैं
डीएसपी ने बताया कि हत्याकांड के अनुसंधान और गिरफ्तार आरोपितों के स्वीकारोक्ति बयानों के आधार पर अब तक कुल 22 लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें से 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस उनके खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र भी दाखिल कर चुकी है। मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, हत्याकांड का मुख्य शूटर सिपु कुमार, निवासी मोकामा (बिहार), अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, जमानत पर बाहर चल रहे आरोपित राजू दुबे की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसके खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) लगाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।
.jpeg)