logo

Monsoon Session Live Updates : "स्थानीय नीति का क्या हुआ महोदय", ये बोलते हुए वेल में हंगामा करने लगे भाजपा विधायक

"स्थानीय नीति का क्या हुआ महोदय", ये बोलते हुए वेल में हंगामा करने लगे भाजपा विधायक

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

बुधवार को दूसरी पाली में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे. बिरंचि नारायण ने स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो के जरिये सरकार से पूछा कि स्थानीय नीति का क्या हुआ महोदय. भाजपा विधायक स्थानीय नीति और नियोजन नीति की मांग को लेकर हंगामा करते रहे. इस दौरान स्थानीय नीति लागू करना होगा और नियोजन नीति लागू करना होगा के नारे विधायक लगाते रहे.

भाजपा विधायकों ने किया वॉकआउट

दूसरी पाली में सदन की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद थोड़ी देर तक भाजपा विधायकों ने हंगामा किया. इसके बाद वह वॉकआउट कर गए. मंगलवार को भी भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया था.

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT