logo

रांची : छापेमारी के बीच बोले अनूप सिंह- हमने भाजपा की बात नहीं मानी इसलिए यह रेड हो रही

अनूप.jpg

रांचीः
बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के आवास पर इनकम टैक्स की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। छापेमारी के बीच ही उन्होंने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो नेता भाजपा की बात नहीं मानेंगे उनके यहां इसी तरह केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी चलेगी। अनूप सिंह के मन में पहले से भी यह बात चल रही थी कि कभी भी उनके यहां छापेमारी हो सकती है। हालांकि यह उनका राजनीतिक बयान है जो कोई भी नेता अपने पक्ष में देगा जो उन्होंने भी दिया। उन्होंने बताया है कि उनके दो आवास पर छापेमारी चल रही है। 

पहले भी कह चुके हैं अनूप सिंह छापेमारी की बात 

आपको मालूम हो कि 30 जुलाई को झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक हावड़ा में 49 लाख कैश के साथ पकड़ाए थे। उसके अगले ही दिन बेरमो विधायक अनूप सिंह ने अरोड़ा थाने में एफआईआर करवाया था। उस f.i.r. में उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वशर्मा जो कि भाजपा से है उनपर आरोप लगाया था कि वह झारखंड में चल रही यूपीए महागठबंधन की सरकार को अपदस्थ करना चाहते हैं और इस वजह से वह लगातार कांग्रेस के विधायकों को लालच दे रहे हैं। इस बीच अनूप सिंह कई बार मीडिया के सामने आकर कहते रहे हैं कि मैं भाजपा के खिलाफ जा रहा हूं। भाजपा की बात नहीं मान रहा हूं, इसलिए कभी भी मेरे घर पर भी छापेमारी हो सकती है। आज हो रही छापेमारी के बीच भी यही कहते दिखे कि हमने बीजेपी की बात नहीं मानी है इसलिए यह छापेमारी करवाई जा रही है। पहले भी अनूप सिंह लगातार भाजपा पर हमलावर रहे हैं। उनको पहले से ही शक था कि उनके घर पर छापेमारी हो सकती है और आज हो भी रहा है। 

जीएसटी का हेरफेर

हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कांग्रेस के 2 विधायकों के यहां आखिर इनकम टैक्स की छापेमारी क्यों हो रही है। कुछ लोग ऐसा भी अनुमान लगा रहे हैं कि हो सकता है यह जीएसटी की हेरफेर की वजह से हो रही हो। लेकिन देखा जाए तो आयकर विभाग के चल रही छापेमारी के बीच अनूप सिंह ने यह बड़ा पॉलिटिकल बयान दिया है। उन्होंने सीधी इस छापेमारी का आरोप भाजपा पर लगाया है। उन्होंने कह दिया है कि हमने भाजपा की बात नहीं मानी है इसलिए छापेमारी करवाई जा रही है।