logo

रिम्स में MBBS छात्र ने की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला

rimss1.jpg

रांची
रांची स्थित रिम्स में एमबीबीएस के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 2024 बैच का एमबीबीएस छात्र था। घटना के बाद रिम्स परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और रिम्स प्रशासन मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। अभी तक छात्र द्वारा यह कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे कोई व्यक्तिगत, शैक्षणिक या अन्य कारण तो नहीं है। मामले में आगे की जांच जारी है।

घटना रिम्स के हॉस्टल नंबर 8 में हुई। जहां रहने वाले एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र अक्षित कुजूर ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को खाना खाने के बाद अक्षित अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। शनिवार की सुबह जब उसके कुछ दोस्त उसके पास पहुंचे तो देखा कि अक्षित मृत पड़ा हुआ है। आनन-फानन में अक्षित को उसके दोस्त इलाज के लिए रिम्स के ही ट्रामा सेंटर ले गए, काफी देर तक डॉक्टरों ने प्रयास भी किया, लेकिन अक्षित की मौत हो गई।

Tags - RIMSRanchi RanchiNews MBBSStudent PoliceInvestigation JharkhandNews