logo

राजधानी में टुसू महोत्सव 2026 की तैयारी तेज, 11 जनवरी को होगा भव्य आयोजन; रांची डीसी होंगे शामिल 

DMAHTO222.jpg

रांची 
रांची में झारखंड की प्रसिद्ध लोक संस्कृति से जुड़े टुसू पर्व के अवसर पर राजधानी टुसू महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह महोत्सव 11 जनवरी 2026 को प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री मुख्य रूप से शामिल होंगे।
आयोजक समिति के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि टुसू झारखंड की प्रमुख लोकसंस्कृति का पर्व है और राजधानी रांची में इस तरह का महोत्सव आयोजित होना गर्व की बात है।
आयोजन समिति की ओर से देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि इस बार राजधानी टुसू महोत्सव 2026 को और अधिक भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। महोत्सव के दौरान ढोल, नगाड़ा और मांदर की थाप पर सामूहिक गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा, वहीं पारंपरिक टुसू चौड़ाल का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। टुसू पर्व नजदीक आने के साथ ही हाट-बाजारों में टुसू चौड़ाल की बिक्री बढ़ गई है। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और राजधानी में लोकपर्व का माहौल बनने लगा है।

Tags - Tusu Festival Ranchi Folk Culture District Administration Jharkhand