logo

रांची, धनबाद और साहिबगंज कोर्ट को एक साथ मिली बम से उड़ाने की धमकी, सघन जांच जारी

ghnirtmu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के तीन जिलों में एक बार फिर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। सोमवार 6 अप्रैल यानी आज रांची, धनबाद और साहिबगंज के सिविल कोर्ट को ईमेल के माध्यम से धमकी भेजी गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। धमकी भरा ईमेल मिलते ही संबंधित जिलों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खोजी कुत्तों और बम निरोधक दस्ते की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की सघन जांच की गई। 
सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसरों में आने-जाने वाले लोगों की जांच भी कड़ी कर दी गई। हालांकि, तलाशी अभियान के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले 30 मार्च को दिल्ली पुलिस ने मैसूर से 47 वर्षीय श्रीनिवास लूकस को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, उसने अपने ईमेल आईडी के जरिए देशभर के कोर्ट और सरकारी संस्थानों को करीब 1100 धमकी भरे ईमेल भेजे थे। इसके बावजूद एक बार फिर इस तरह की धमकी सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं।

 

Tags - Jharkhand court bomb threat Sahibganj court bomb scare Police investigation Jharkhand courts Bomb disposal squad Jharkhand Sniffer dogs search operation India Court security tightened India Civil court bomb scare India Ranchi Dhanbad Sahibganj news