logo

रामगढ़ खदान हादसा : CCL के 4 अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज, लापरवाही का लगा आरोप 

ramgarah321.jpg

रामगढ़

झारखंड के रामगढ़ जिले में खदान ढहने की घटना को लेकर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के चार वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई रामगढ़ के कुजू क्षेत्र में शनिवार तड़के एक बंद खदान के धंसने से हुई मौतों के सिलसिले में की गई है।
रामगढ़ उपायुक्त फैज अहमद मुमताज ने बताया कि कुजू इलाके के महाप्रबंधक, परियोजना पदाधिकारी, करमा खदान के प्रबंधक और सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये कार्रवाई मांडू के क्षेत्राधिकारी विमल कुमार सिंह की ओर से दी गई लिखित शिकायत के आधार पर हुई।


बताया गया है कि महुआ टुंगरी क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान एक बंद खदान का हिस्सा ढह गया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। CCL की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest