logo

JPCC : उपाध्यक्ष बनने पर राजेश गुप्ता ने सीनियर लीडर्स का जताया आभार, छात्र नेता के रूप में शुरू की थी राजनीति 

CONG000111.jpg

रांची 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस की नई विस्तारित कमेटी (JPCC) में डॉ. राजेश गुप्ता (छोटू) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके लिए उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओं का आभार कहा है। बता दें कि डॉ. राजेश गुप्ता (छोटू) पिछले करीब 31- 32 वर्षों से कांग्रेस के सिपाही के रूप में सक्रिय हैं। डॉ राजेश गुप्ता ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत रांची के मारवाड़ी कॉलेज में एनएसयूआई इकाई की स्थापना करके की थी। इसके बाद वह एनएसयूआई के रांची जिला और रांची विश्वविद्यालय इकाइयों से लेकर प्रदेश कमेटी के विभिन्न पदों पर रहते हुए छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। इसके बाद डॉ गुप्ता युवा कांग्रेस में रांची महानगर अध्यक्ष, जिला प्रभारी और प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के कई महत्वपूर्ण पदों पर सक्रिय रूप से अपनी भूमिका का निर्वहन करते रहे। युवा कांग्रेस से प्रमोशन होने के बाद डॉ राजेश गुप्ता करीब दो दशकों से अधिक समय तक प्रदेश स्तरीय कांग्रेस कमेटी में अपना योगदान देते रहे। पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी में राजेश गुप्ता महासचिव के साथ लोहरदगा जिला प्रभारी के रूप में संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहे हैं।

रांची नगर निगम में वार्ड पार्षद के रूप में निर्वाचित हुए

पार्टी की जिम्मेदारियों के अलावा डॉ राजेश गुप्ता रांची नगर निगम में एक  बार वार्ड पार्षद के रूप में निर्वाचित हुए। वार्ड नम्बर 18 महिलाओं के लिए आरक्षित होने के कारण उन्होंने अपनी बहन आशा गुप्ता को चुनाव लड़ा कर पार्षद बनाया। राजेश गुप्ता की लोकप्रियता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि रांची नगर निगम का जब (2008) से चुनाव हो रहा है। तब से लगातार चौथा टर्म वार्ड नंबर 18 पर कांग्रेस का कब्जा है।  वर्ष 2019 में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में रांची के उप-महापौर का चुनाव लड़ा और 64,000 से अधिक मत प्राप्त किए। राजनीति से हट कर भी राजेश गुप्ता कई राज्य और जिला स्तरीय खेल संगठनों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अनेक राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन कर चुके है। वह रांची ज़िले में करीब तीन दर्जन से भी ज़्यादा धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों से भी जुड़े हुए।


 

Tags - Rajesh Gupta Vice President JPCC gratitude senior leaders