logo

जमशेदपुर : 15 लाख के गहनों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद

ir6m,ory,.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित ट्यूब कॉलोनी में बंद पड़े घर में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के गहने बरामद किए गए हैं। घटना क्वार्टर नंबर डीएस-49 निवासी अभय कुमार के घर की है। पुलिस ने इस मामले में बिरसानगर निवासी विक्की लोहार उर्फ बोंडा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी गहने बरामद कर लिए गए।
थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि 7 मार्च को अभय कुमार अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। 19 मार्च को लौटने पर घर में चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने सिदगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध के रूप में विक्की लोहार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सभी गहनों को बरामद कर लिया। हालांकि, चोरी की गई नकदी को आरोपी खर्च कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Tags - Sidgora theft case Jamshedpur Baridih Tube Colony burglary Stolen jewelry recovery India 15 lakh jewelry theft case House break-in Jamshedpur Accused arrested theft Jharkhand Police solved burglary case Closed house theft India Gold jewelry recove