logo

धनबाद से चाईबासा ले जा रहे अवैध लॉटरी टिकट का पुलिस ने किया खुलासा, दो व्यक्ति गिरफ्तार

huoiwe.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करीब एक लाख अवैध लॉटरी टिकट को जब्त किया है। साथ ही इस मामले में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। 
बताया जा रहा है कि इन अवैध लॉटरी टिकट को धनबाद से दो बड़े कार्टून में बंगाल के रास्ते जमशेदपुर लाया गया था। यहां से इसे चाईबासा भेजने की तैयार थी। जिससे करीब पांच करोड़ की अवैध लॉटरी का कारोबार संचालित किया जाना था। दरअसल, सीतारामडेरा थाना प्रभाती निरंजन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि धनबाद से करीब एक लाख अवैध लॉटरी टिकट को दो बड़े कार्टून में जमशेदपुर बस स्टैंड लाया जा है। यहां से अवैध लॉटरी टिकट को एक व्यक्ति के हाथों चाईबासा भेजा जायेगा।
सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना के प्रभारी ने तत्परता दिखायी और तत्काल छापेमारी टीम का गठन किया। इस टीम ने जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान टीम ने धनबाद से सिक्सर बस से जमशेदपुर लाये गये अवैध लॉटरी टिकट के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार व्यक्तियों में धनबाद से लॉटरी टिकट लाने वाले सिक्सर बस कंडक्टर फॉरेस्ट महतो और उसे चाईबासा ले जाने वाले चाईबासा निवासी मुखिया तीयू शामिल है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar chaibasa chaibasa news jamshedpur news exposed illegal lottery tickets illegal lottery tickets