logo

Assam Election Result 2026 : असम में 2 सीटों पर हारे झामुमो प्रत्याशी, बाकी सीटों पर भी पिछड़े उम्मीदवार; जानें हाल

a604.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
असम विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन समेत झामुमो के विधायकों, सांसदों और मंत्रियों ने जमकर चुनाव प्रचार किया। असम से झामुमो के नेताओं की चुनावी रैलियों की कई तस्वीरें भी सामन आईं। झामुमो ने वहां मुख्य रूप से चाय बागान में काम करने वाले झारखंड से विस्थापित संताल आदिवासी समुदाय समेत अन्य आदिवासी समुदायों के हक और अधिकार का मामला उठाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी पार्टी असम के अगले सरकार में निर्णायक भूमिका अदा करेगी। चलि जानते हैं कि उनके प्रत्याशियों ने कैसा प्रदर्शन किया। 
 

Tags - Assam Election Result 2026Assam ElectionJMMHemant Soren