गढ़वाः
नगरउंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव में देर रात दूसरे समुदाय के लोगों ने एक व्यक्ति को जिंदा जलाने की कोशिश की है। व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है। उसे नगर उंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। व्यक्ति की पहचान दीपक सोनी के रुप में हुई है। वह चितविश्राम गांव का ही निवासी है।

मारपीट का लगाया आरोप
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस घटना में दूसरे पक्ष के कसमुद्दीन अंसारी भी हल्का झूलस गया है। आरोपी कसमुद्दीन ने भी थाना पहुंच दीपक सोनी पर मारपीट का आरोप लगाया है।

लगातार बढ़ रहे अपराध
झारखंड में अब हिंसा और अपराध बढ़ता ही जा रहा है इससे पहले भी एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा दुमका में अंकिता नाम की नाबालिग को जिंदा जला दिया गया था। कुछ दिनों पहले रांची में भी एक युवक को पेट्रोल से जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था जिसे गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया था। और अब यह मामला गढ़वा से आया है जहां दूसरे समुदाय के लोगों ने व्यक्ति को जिंदा जलाने की कोशिश की है।