द फॉलोअप डेस्क
उमरा करना इस्लाम में बहुत ही पुण्य और सवाब का काम माना जाता है। हजारों लोग सालों तक इंतजार करते हैं। लेकिन कुछ लोग इस पुण्य यात्रा को ठगी का माध्यम बना लेते हैं। इसी बीच झारखंड के गिरिडीह और हजारीबाग के लोग नसीम अख्तर नाम के व्यक्ति के शिकार बन गए। उन्होंने उमरा करने के लिए अपनी-अपनी बचत और मेहनत की रकम एक-एक करके दी, लेकिन नसीम ना तो पीड़ित लोगों को उमरा कराने ले गया और ही पैसे वापस कर रहा है। गिरिडीह के चुटिया निवासी मोहम्मद नसीम अख्तर जो अब लखनऊ में रहता है उसने उमरा करने के लिए दो लोगों से कुल 17 लाख 77 हजार रुपये प्राप्त किए थे, लेकिन अब तक राशि लौटाने में टालमटोल कर रहे हैं। नसीम ने गिरिडीह के हाजी मोहम्मद इदरीश अंसारी से 9,07,000 रुपये और हजारीबाग के सलीमुद्दीन अंसारी से 8,70,000 रुपये नकद प्राप्त किए थे।

दोनों ने यह राशि विभिन्न लोगों से इकट्ठा करके नसीम को दी थी, ताकि वह उमरा के नाम पर ले जा सके। नसीम ने स्वयं स्वीकार किया है कि बीते दो साल से राशि लौटाने में देरी कर रहे हैं। उन्होंने नोटरी के सामने लिखा है कि यदि वह 1 जनवरी 2026 से 30 मार्च 2026 तक रकम वापस नहीं कर पाते हैं, तो वह हाजी इदरीश अंसारी और सलीमुद्दीन अंसारी को दोगुनी राशि 30 अप्रैल 2026 तक लौटाने के लिए बाध्य होंगे। यदि राशि समय पर नहीं लौटाई गई तो दोनों को कानूनी कार्रवाई का अधिकार होगा। नसीम ने राशि लेने की पुष्टि कर ली है और अब सभी लोग यह जानने को बेचैन हैं कि आखिर कब तक पैसे वापस किए जाएंगे। मामले में यह घटना स्थानीय लोगों के बीच चिंता का विषय बनी हुई है क्योंकि उमरा के लिए जमा किए गए रुपये लंबे समय तक अटका रहे। बता दें कि सभी पीड़ित लोग हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं।

हाजी मोहम्मद इदरीश अंसारी ने जिन लोगों से पैसा लिया है उनका नाम इस प्रकार हैः-
1. कमीरूदीन अंसारी पिता माधो मियाँ 2. कोरैशा खातुन पति नजीब मियाँ 3. मकबुल मियाँ पिता इंदु मियाँ 4. हाजारा खातुन पति मकबुल मियाँ 5. हाजी बसीर अंसारी पिता मियाँजान मियाँ 6. सुलेमान अंसारी पिता फुलू मियाँ 7. जान मोहम्मद मियाँ पिता जुर्बली मियाँ 8. प्रवीना खातुन पति जानमोहम्मद मियाँ 9. सहादत मियाँ पिता गुल्ली मियाँ 10. जमीला खातुन पति सहादत मियाँ 11. अमीरउद्दीन अंसारी पिता किट्टी मियाँ 12. इसमाइल अंसारी पिता किट्टी मियाँ 13. तबिजन खातुन पति इसमाइल अंसारी 14. कलजुन खातुन पति अमीरूद्दीन अंसारी 15. नाजीर हुसैन पिता बढ़न मियाँ 16. सलामत अंसारी पिता बरजु अंसारी 17. जैनब खातुन पति सलामत अंसारी 18. बसारत अंसारी पिता जमरूद्दीन खलीफा 19. खैरून निशा पति बसारत अंसारी 20. शमीना खातुन पति जबरली मियाँ 21. जुमनी खातुन पिता इंदु मियाँ