logo

अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल तोड़ी, संसद मार्च की चेतावनी; गेट बंद

्गजका.jpg

द फॉलोअप डेस्क

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर नहीं भेजा गया, तो वे संसद मार्च के लिए निकलेंगे। उनके इस ऐलान के बाद प्रदर्शन और तेज हो गया तथा बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक संसद की ओर कूच करने लगे। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

संसद के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया। जंतर-मंतर से संसद तक मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी संसद भवन के बेहद करीब पहुंच गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। सुरक्षा के मद्देनजर संसद का गेट बंद कर दिया गया। जंतर-मंतर से संसद तक करीब 1.5 किलोमीटर के रास्ते पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी नजर आए। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में भी घुस गए, जबकि कुछ बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए। बारिश के बीच छात्र संसद की ओर लगातार बढ़ते रहे।

सुबह लाठीचार्ज, कई प्रदर्शनकारी घायल

इससे पहले सुबह करीब 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। वहीं, जंतर-मंतर से संसद तक भारी संख्या में पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है ताकि स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा जा सके।

 

Tags - Delhi News Parliament Protest Student Protest Delhi Police India News